एडीओ पंचायत की मनमानी, अपने उच्च अधिकारियों का नहीं हैं डर –

बरहनी -विवादों में घिरे रहने वाला ब्लॉक बरहनी, अपने विभागीय कर्मचारियों के कारण बदनामी भी झेल रहा हैं। एडीओ पंचायत प्रेमचंद की कार्यशैली व व्यवहारिकता दोनों ही उनके पद से मेल खाता नहीं दिख रहा हैं,, ऐसे में विकास की बातें भी बेईमानी होगी,, फैमिली I’d को लेकर जहां उच्च अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं, वोही एडीओ पंचायत की व्यवहारिकता पक्ष बड़ा ही दुखद हैं,, अपने ब्लॉक अधिकारी या उच्च अधिकारी से बातचीत करने का पहलू विरोधाभास हैं,, ग्रामीणों से जब जानकारी प्राप्त किया गया, तो मालूम चला कि इनकी कार्यशैली व व्यवहारिकता दोनों ही विवादित हैं,, ऐसे प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी रत्नेश सिंह भी एडीओ पंचायत के व्यवहार से नाराज़ प्रतित हुए लेकिन सम्बन्धित विभाग होने के कारण बचते नज़र आए,, कुछ रिकॉर्ड मांगने पर एडीओ पंचायत देने में नाकाम दिखे,, जिससे उनके कार्यशैली को बया करता दिखा। ऐसे में एडीओ पंचायत के खिलाफ़ कार्यवाही होगी या खानापूर्ति, यह एक सवालिया निशान है।।



