उत्तर प्रदेशवाराणसी समाचार

गणतंत्र दिवस समारोह में विभूतियां सम्मानित, गौरव रत्न व विवेकानंद सम्मान प्रदान


वाराणसी।
छित्तूपुर स्थित आदर्श बालिका जूनियर हाईस्कूल परिसर में इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) एवं रियल मीडिया फाउंडेशन (आरएमएफ) के संयुक्त तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में आरएमएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पंकज श्रीवास्तव, आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास एवं मुख्य अतिथि प्रो. ओमप्रकाश शर्मा (वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट) ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र (संस्थापक अध्यक्ष, नादान परिंदे साहित्य मंच) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने की, संचालन डॉ. कैलाश सिंह विकासडॉ. विनय श्रीवास्तव ने किया, जबकि स्वागत विक्रम कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश मोहम्मद दाऊद ने किया।

समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष चंद्र, समाजसेविका विजयता सचदेवा, डॉ. विवेक कुमार सिंह, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ‘गणेश जी’ एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कैलाश सिंह विकास को सम्मान पत्र, रुद्राक्ष माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

वहीं स्वामी विवेकानंद सम्मान से समाजसेविका विजयता सचदेवा, डॉ. कोमल सिंह, मंजू सिंह, मोहम्मद दाऊद, राजू वर्मा एवं विक्रम कुमार को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुनील शर्मा, विक्की वर्मा, राकेश विश्वकर्मा, राम जियावन प्रजापति, संकट्टा प्रसाद, अरविंद कुमार, सुनीता देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व पत्रकार उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button