क्राइमचंदौली

गो- तस्करी में बड़ी साजिश की आहट’ पुलिस चेकिंग के दौरान तस्करों को पहले ही मिली भनक


चन्दौली

चन्दौली। थाना सैयदराजा क्षेत्र में गो-तस्करी के एक प्रयास को पुलिस ने भले ही नाकाम कर दिया हो, लेकिन चेकिंग के दौरान जिस तरह तस्करों को पहले ही पुलिस की मौजूदगी की जानकारी मिली, उसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो पिकअप व एक ब्रेजा वाहन से तीन गो-तस्करों की गिरफ्तारी और तीन राशि गोवंश की बरामदगी के बीच कई अहम पहलू चर्चा में हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जेठमलपुर तिराहा, एनएच-2 हाईवे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चन्दौली की ओर से आ रहे दो पिकअप वाहन दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे से पहले ही एक सफेद ब्रेजा वाहन पिकअप के समानांतर आकर उनमें सवार लोगों को आगे पुलिस चेकिंग की सूचना देता नजर आया। इसके बाद पिकअप चालकों ने तेजी से निकलने का प्रयास किया।

हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों वाहनों को रोक लिया और 03 गो-तस्करों को हिरासत में ले लिया, लेकिन यह सवाल बना हुआ है कि पुलिस चेकिंग की सूचना तस्करों तक कैसे पहुँची। यह संयोग था या फिर व्यवस्था में कहीं न कहीं चूक?

तलाशी के दौरान 03 राशि गोवंश, 03 वाहन, 02 मोबाइल फोन व ₹400 नकद बरामद किए गए। थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 33/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 109/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो गो-तस्करी जैसे संगठित अपराध में केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि सूचना तंत्र की निष्पक्षता और गोपनीयता की जांच भी ज़रूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button