चंदौलीपीडीडीयू नगर

बृहद ऋण शिविर में 60 ऋण स्वीकृत, 40 लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र

चंदौली

शुक्रवार को वृहद ऋण शिविर का आयोजन नियामताबाद ब्लॉक सभागार में उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर में विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई तथा लोगों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना रही।

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लगभग 40 आवेदकों को विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों द्वारा स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, जबकि कुल 60 ऋण स्वीकृत किए गए।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड विजेंद्र कुमार तथा जिला उद्योग केंद्र के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button