किसानों के दर्द,, कब सुनेगी सरकार –


धानापुर – विकास खंड धानापुर के शाहिदगाव क्षेत्र के इन किसानों का क्या कसूर,, जो हर साल सिर्फ़ धान की फ़सल ही काट पाते हैं।। श्रीकांतपुर गांव के किसान जहां गेहूं फ़सल के समय सिर्फ़ अपना खेत परती छोड़ना ही मुनासिब समझते हैं।। आवाजापुर मुख्य नहर से निकली नोनार माइनर जहां से गेहूं फ़सल के समय अत्यधिक दवाब के कारण माइनर के अनेकों जगह से पानी रिस कर कई एकड़ फ़सल डूबा देती थी,, जिसका समाधान जिले के उच्च अधिकारियों के पास भी मौजूद नहीं,, जिस कारण किसानों ने गेहूं उगाना ही बंद कर दिया,, आज उन खेतों में पानी लगा हुआ हैं,, लेकिन यह दर्द सिर्फ़ किसान अपने सीने में दबाना मुनासिब समझता हैं।। आज किसान यूनियन का धड़ा के मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का कार्य करेंगे,, किसानों का कहना हैं,, हम लोगों का पूर्ण समर्थन किसान नेताओं के साथ रहेगा।। अब देखना दिलचस्प होगा,, किसान नेताओं के सामने भ्रष्ट सिस्टम झुकता हैं,, या फिर कोरम पूर्ति का वादा,, पुनः विघ्न खड़ा करता है।।




