उत्तर प्रदेशराज्यरेलवे

होली पर यात्रियों को राहत: पूर्व मध्य रेल चलाएगा 285 होली स्पेशल ट्रेनें

हाजीपुर | 05 फरवरी 2026

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा 01 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच देशभर में कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेन (ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पूर्व मध्य रेल द्वारा 285 होली स्पेशल ट्रेन (ट्रिप) का परिचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सोगरिया–दानापुर–सोगरिया होली स्पेशल (09821/09822) का संचालन कटनी–प्रयागराज छिवकी–डीडीयू–बक्सर–आरा मार्ग से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया से 28.02.2026 एवं 07.03.2026 (शनिवार) को 23.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.00 बजे डीडीयू रुकते हुए 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से 02.03.2026 एवं 09.03.2026 (सोमवार) को 01.15 बजे चलकर 05.15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने आगे बताया कि रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति होली स्पेशल (01667/01668) का परिचालन इटारसी–जबलपुर–प्रयागराज छिवकी–डीडीयू–आरा मार्ग से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से 27.02.2026 एवं 02.03.2026 को 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 05.40 बजे डीडीयू रुकते हुए 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से 28.02.2026 एवं 03.03.2026 को 11.15 बजे प्रस्थान कर 17.00 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 08.55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति होली स्पेशल (01665/01666) का संचालन डीडीयू–दानापुर–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–बरौनी–कटिहार मार्ग से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01665 05.03.2026 से प्रत्येक गुरुवार को 15.20 बजे रानी कमलापति से चलकर तीसरे दिन 18.55 बजे अगरतला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01666 08.03.2026 से प्रत्येक रविवार को 17.20 बजे अगरतला से खुलकर तीसरे दिन 16.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हापा–नाहरलगुन–हापा होली स्पेशल (09525/09526) का संचालन वाराणसी–बलिया–छपरा–हाजीपुर–बरौनी–कटिहार मार्ग से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09525 04.03.2026 से प्रत्येक बुधवार को 00.40 बजे हापा से चलकर तीसरे दिन 16.00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 09526 07.03.2026 से प्रत्येक शनिवार को 09.40 बजे नाहरलगुन से प्रस्थान कर चौथे दिन 00.30 बजे हापा पहुंचेगी।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस वेब पोर्टल अथवा मोबाइल एप के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button