चंदौली

दहेज हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, वांछित आरोपी गिरफ्तार

चन्दौली। दहेज हत्या के मामले में चकिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार थाना चकिया पर दर्ज मु0अ0सं0-37/2026 धारा 85/80(2)/103(1) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट तथा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्त शनि कुमार मौर्य पुत्र रामसुमेर मौर्य निवासी ग्राम भीषमपुर थाना चकिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह इस प्रकरण में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button