पंडित कमलापति त्रिपाठी के बाद किसी ने नहीं बनाया नहर -किसान नेता रतन सिंह

चन्दौली – किसान नेता रतन सिंह ने जिले के विकास को आड़े हाथ लिया। आज किसान दिवस जिसे किसान सदन के नाम से पुकारा जाता हैं, जिलाधिकारी के अध्यक्षता में शुरू हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारी व किसान उपस्थित रहे,, लेकिन विकास की बात करने वाली डबल इंजन की सरकार का पोल खोलने का कार्य बरहनी के किसान नेता रतन सिंह ने जम कर भड़ास निकाला, कहा एक इंच भी, पंडित कमलापति त्रिपाठी के बाद किसी ने भी नहर नहीं बनाया, जबकि दूरस्थ जगहों पर आज भी नहरों की सख्त आवश्यकता हैं,, सिर्फ़ लूट का जरिया यहां के नेतृत्व के सम्बन्धित विभाग में होता हैं। मार्केटिंग में धान खरीदारी में हुए भ्रष्टाचार को लेकर अन्य किसान नेताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष कठोरता के साथ जांच की बात की, सीडीओ, डीडी कृषि भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव, आर कॉपरेटिव श्री प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।।




