लक्ष्य पर सधा भविष्य: एनसीसी शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन

वाराणसी नगर के सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, पड़ाव शाखा में नवनिर्मित एनसीसी शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन देशभक्ति और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल) की गरिमामयी उपस्थिति में रिबन काटकर अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया।
एनसीसी कैडेट्स ने सुसंगठित मार्च पास्ट के साथ मुख्य अतिथि को शूटिंग रेंज तक पहुंचाया। प्रथम औपचारिक शूट के साथ रेंज का संचालन आरंभ हुआ। कैडेट्स ने स्टैंडिंग, नीलिंग और लाइंग पोजीशन में फायरिंग अभ्यास का प्रदर्शन किया। साथ ही ऑब्स्टेकल रेंज में साहस और शारीरिक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। कैडेट्स को एनसीसी कैप वितरित की गई तथा अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के क्वायर ग्रुप ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि यह शूटिंग रेंज विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करेगी। कर्नल अमर सिंह ने कहा कि एनसीसी चरित्र निर्माण की पाठशाला है, जहाँ अनुशासन और आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी हैं।
कार्यक्रम का संचालन तरनदीप सिंह बग्गा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर आशीष सक्सेना, प्राचार्य बिनोद कुमार दास, प्रशासनिक प्रमुख अमित श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



