क्राइमचंदौलीपुलिस

गो तस्करों पर कार्रवाई जारी, फिर भी नहीं थम रही तस्करी, 18 गोवंश बरामद

चन्दौली- गोतस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के बावजूद यह अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में थाना सैयदराजा पुलिस ने NH-2 हाइवे के उत्तरी लेन पर जेठमलपुर तिराहे के पास दो पिकअप वाहनों से 18 राशि गोवंश बरामद किए, जिनमें एक गाय मृत पाई गई।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बोलेरो पिकअप संख्या BR45GA8494 तथा एक बिना नम्बर प्लेट की बोलेरो पिकअप (चेसिस संख्या MA1RA2TTKS1M56146) को चेक किया गया। तलाशी में 15 गाय व 03 बछड़े बरामद हुए। मामले में मु.अ.सं. 62/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम उ.प्र., धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 325 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

लगातार हो रही बरामदगियों के बाद भी बड़ा सवाल यही है कि आखिर गोतस्कर कार्रवाई के बावजूद बाज क्यों नहीं आ रहे? जानकारों का मानना है कि इस अवैध कारोबार में मोटा मुनाफा, संगठित नेटवर्क, हाईवे और सीमावर्ती रूट का दुरुपयोग तथा आरोपितों का शीघ्र जमानत पर छूट जाना जैसे कारण तस्करों का मनोबल बढ़ाते हैं।

क्षेत्र में आए दिन गोवंश पकड़े जाने की घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती हैं कि गिरोह रूट और तरीके बदलकर दोबारा सक्रिय हो जा रहे हैं। ऐसे में केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि नेटवर्क पर स्थायी प्रहार और अंतरजिला समन्वय की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार पर प्रभावी और स्थायी रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button