UGC के विरोध में ब्राम्हण हितकारिणी महासभा की बैठक हुई संपन्न —

चन्दौली। ब्राह्मण हितकारिणी महासभा की बैठक बनसिंहपुर (पुरवा) में हुई संपन्न सैकड़ों ब्राह्मणों ने UGC कानून का किया बैठक में विरोध ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण अपने नियम धर्म से रहकर सनातन धर्म का पालन करें। समाज में दहेज का विरोध करे नशा मुक्त रहें और लोगों को भी नशा मुक्त रखने का प्रयासरत रहे और UGC कानून का भी विरोध किया कहा कि सरकार सवर्ण विरोधी हो गयी है । UGC कानून के विरोध में जिला मुख्यालय पर जल्द धरना प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में ब्राम्हण हितकारिणी महासभा के प्रबंधक के पद पर रामेश्वर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष के पद पर हरिहर चौबे को सर्व सहमति से पदाधिकारियों का चयन भी किया गया । उपस्थित ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के जिलाध्यक्ष हरिद्वार तिवारी, डा० शशिकांत मिश्रा, चन्द्रशेखर पाण्डेय, बद्रीनारायण तिवारी, मिथिलेश त्रिपाठी, गोविन्द तिवारी, दिग्विजय कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र तिवारी, पप्पू तिवारी,कमला पाण्डेय, शशि भूषण पाण्डेय इत्यादि लोग रहें संचालन प्रदेश महासचिव पारसनाथ तिवारी ने किया।



