उत्तर प्रदेशचंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

साप्ताहिक से दैनिक बना न्यूज राइटर, राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र परिवार में खुशी की लहर

चंदौली/वाराणसी।

राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोकप्रिय न्यूज़ राइटर समाचार पत्र ने एक नया मुकाम हासिल करते हुए साप्ताहिक से अब दैनिक प्रकाशन की ओर कदम बढ़ा दिया है।

इस उपलब्धि से न केवल समाचार पत्र से जुड़े पत्रकारों और कर्मचारियों में उत्साह है, बल्कि पाठकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। दैनिक होने के साथ ही अब पाठकों को हर दिन ताज़ा और विस्तृत खबरें उपलब्ध होंगी, जिससे सूचना का दायरा और भी व्यापक होगा।

प्रबंधन ने इसे पाठकों के विश्वास और सहयोग का परिणाम बताया है और आश्वासन दिया है कि आगे भी निष्पक्ष, तेज़ और जनहित की खबरों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button