करप्शन

राशन वितरण में लापरवाही का आरोप, जांच की उठी मांग –

चंदौली: सकलडीहा तहसील क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर शिकायत सामने आई है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में अधिकारियों को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में सप्लाई इंस्पेक्टर स्तर पर लापरवाही के कारण गरीब व पात्र लोगों को समय से राशन नहीं मिल पा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि कई लाभार्थियों को बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद भी उनका हक नहीं मिल रहा है।
किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि राशन वितरण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है। संगठन ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पात्र लोगों को समय से राशन उपलब्ध कराया जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button