उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़, सप्लाई इंस्पेक्टर की सक्रियता से 28 सिलेंडर बरामद

चंदौली। जनपद में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर ममता सिंह की सक्रियता से काली महाल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। उनके नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान नीरज कुमार उर्फ छोटू निवासी काली महाल, जो योगी आनंद एचपी गैस से जुड़ा बताया जा रहा है, द्वारा एक खुले गोदाम में अवैध गैस रिफिलिंग का कार्य करते हुए पकड़ा गया।

मौके पर 28 घरेलू गैस सिलेंडर रखकर रिफिलिंग मशीन से गैस भरने का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो रिफिलिंग मशीन और 55 सिलेंडरों के कैप भी बरामद किए, जो अवैध गतिविधि की पुष्टि करते हैं।

सप्लाई इंस्पेक्टर ममता सिंह की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई के चलते इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश संभव हो सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button