किसान यूनियन ने DM से मांगी RTE दाखिले की सूची, पारदर्शिता पर उठाए सवाल।

चंदौली:
जनपद में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के तहत गरीब बच्चों के 25 प्रतिशत आरक्षण को लेकर किसान यूनियन ने आवाज बुलंद की है। यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर पूरे जनपद के विद्यालयों की वह सूची उपलब्ध कराने की मांग की है, जिनमें RTE के तहत 25% गरीब बच्चों का दाखिला किया गया हो।
यूनियन का कहना है कि जमीनी स्तर पर इस योजना का सही क्रियान्वयन संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यदि वास्तव में दाखिले हुए हैं, तो उनकी सूची सार्वजनिक की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे और आम लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।
किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो इसे योजना में अनियमितता माना जाएगा और आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
इस दौरान मनोज यादव, अनूप तिवारी, जितेंद्र प्रताप तिवारी, गोपाल सिंह, रामप्रवेश राम और विभूति नारायण तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई




