चंदौलीप्रशासनिक

सरेआम फब्तियां कसने वाला शोहदा गिरफ्तार, मिशन शक्ति में पुलिस की कार्रवाई

चंदौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सकलडीहा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अश्लील टिप्पणी करने वाले एक शोहदे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने कस्बा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाने व फब्तियां कसने वाले अमित कुमार पुत्र रामसजन राम निवासी ग्राम सुरतापुर थाना बलुआ को SBI एटीएम के पास अलीनगर तिराहा सकलडीहा से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-71/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना सकलडीहा पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिससे क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button