उत्तर प्रदेशचंदौलीपीडीडीयू नगररेलवे

मेहनत का हर पसीना आज बना सम्मान: 70 वें रेल सप्ताह में 101 रेलकर्मी सम्मानित, डीडीयू मंडल को 12 शील्ड

“मेहनत का हर पसीना आज बना सम्मान” : 70वें रेल सप्ताह में 101 रेलकर्मी सम्मानित, डीडीयू मंडल को 12 शील्ड

दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल, पूर्व मध्य रेल के मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब सभागार में 70वें रेल सप्ताह समारोह के अंतर्गत रेल सेवा पुरस्कार-2025 वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, शंखनाद एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने पूरे आयोजन को गरिमामय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल ने 173 गौरवशाली वर्ष पूरे करते हुए देश की जीवनरेखा के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने डीडीयू मंडल को उत्तर, उत्तर-पूर्व, पश्चिम एवं दक्षिण भारत को जोड़ने वाला प्रमुख परिचालन केंद्र बताते हुए कहा कि यहां प्रतिदिन लगभग 600 से 700 यात्री एवं मालगाड़ियों का संचालन होता है। उन्होंने मंडल द्वारा समयपालन, संरक्षा, यात्री सुविधाओं, मेंटेनेंस, राजस्व अर्जन और परिचालन दक्षता के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सतर्कता और मेहनत के कारण मंडल ने उत्कृष्ट संरक्षा प्रदर्शन दर्ज किया है और डीडीयू मंडल के 14 हजार रेलकर्मियों के लिए कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। हाल ही में महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा मंडल को प्रदान की गई ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड सहित 12 विभागीय शील्ड को उन्होंने पूरे मंडल परिवार की सामूहिक उपलब्धि बताया।

समारोह के दौरान महाप्रबंधक स्तर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित 16 रेलकर्मियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के 101 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का सम्मान बताया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button