चंदौलीपीडीडीयू नगरवाराणसी समाचारशिक्षा

जैपुरिया स्कूल पड़ाव में रिजल्ट का धमाका: मनस्वी जैन 98.6 परसेंट के साथ टॉपर, 100% रहा परिणाम

चंदौली/डीडीयू नगर। सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 2026 में जैपुरिया स्कूल्स बनारस (पड़ाव) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। 15 अप्रैल को घोषित रिजल्ट में मेहनत और दृढ़ संकल्प का असर साफ दिखा।

इस वर्ष 14 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 51 ने 90% से अधिक और 130 छात्रों ने 80% से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

टॉपर मनस्वी जैन ने 98.6% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अन्वेषा सिंह 98% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि नौरिता जैन और प्रार्थना गुप्ता ने 97.8% अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि इस बार बालिकाओं ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया।

विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने बाजी मारी। सामाजिक विज्ञान में अन्वेषा सिंह और विज्ञान में मनस्वी जैन ने 100% अंक प्राप्त किए। हिंदी में श्रेया सिंह ने 100%, अंग्रेजी में नयन अग्रवाल ने 99 अंक हासिल किए। गणित (बेसिक) में नौरिता जैन ने 98 अंक, जबकि गणित (स्टैंडर्ड) में प्रार्थना गुप्ता और सृष्टि सिंह ने 96 अंक प्राप्त किए।

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में जान्हवी खंडेलवाल, कीर्ति दूबे, कृतिका राय, समृद्धि सिन्हा, सार्थक, मोहम्मद तल्हा, परी सिंह, नौरिता जैन, प्रार्थना गुप्ता, अन्वेषा सिंह और मनस्वी जैन ने 100% अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। चेयरमैन दीपक बजाज और प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने छात्रों को बधाई देते हुए निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।

इस उपलब्धि में समन्वयकों राशि जैन, सिमरन प्रीत कौर और साजिया बदर सहित शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button