करप्शन

भदाहु ग्राम पंचायत में दिव्यांग शौचालय बदहाल, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई-

चंदौली —

जनपद के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत भदाहु ग्राम पंचायत में दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई है। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय की हालत जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की सच्चाई उजागर कर रही है।
स्थल पर शौचालय गंदगी से भरा हुआ है, दीवारों पर सीलन और फर्श पर कचरा फैला हुआ है। शौचालय में न तो नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही दिव्यांगों के उपयोग के अनुरूप कोई विशेष सुविधा मौजूद है। इससे साफ है कि निर्माण के बाद इसकी देखरेख पूरी तरह से नजरअंदाज कर दी गई है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा पहले ही लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है। शिकायत पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि दिव्यांग शौचालय का निर्माण सही तरीके से नहीं हुआ और अगर बना भी है तो उसकी हालत कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी है। साथ ही ग्राम सभा भदाहु में दिव्यांग आवास के नाम पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है, जहां भारी मात्रा में धन का दुरुपयोग किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विकलांगों का हक छीना जा रहा है और उन्हें लाभ से वंचित किया जा रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि शिकायत के बावजूद अब तक ग्राम प्रधान द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दिव्यांगजनों के लिए बनी सुविधाओं को सही तरीके से संचालित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button