चंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप ,कार्रवाई न होने पर सांठगांठ की आशंका

चंदौली / डीडीयू नगर के ओड़वार क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितताओं के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है

ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य पैचवर्क की तरह किया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि न तो सड़क को ठीक से समतल किया जा रहा है और न ही रोलर से दबाने की प्रक्रिया सही तरीके से अपनाई जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है।

इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित विभाग को जानकारी भी दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और ठेकेदार व अधिकारियों के बीच साठगांठ की आशंका भी जताई जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button