भव्य आयोजन में मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता

चंदौली
चकिया बिहारी मिश्र गांव स्थित पं. अवधेश नारायण इंटर कॉलेज प्रांगण में अक्षय तृतीया के अवसर पर परशुराम सेवा संघ (PSS) के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता दर्ज कराई।
इस दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण दूबे उर्फ बम-बम दूबे ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर समाज की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम द्वारा शस्त्र उठाना समाज की रक्षा के लिए था, न कि किसी को कष्ट पहुंचाने के लिए। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में सद्भाव, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने युवाओं से शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा ग्रहण करने की बात कही, जिससे समाज सशक्त और संगठित बन सके। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जयघोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
आयोजन के अंत में आगंतुकों के लिए जलपान और विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश पांडेय, कृष्णकांत तिवारी, मनोज तिवारी, चंदन पांडेय, शिवपूजन तिवारी, रामप्रवेश मिश्रा, प्रिंस पाठक, मंटू तिवारी, धनंजय ओझा, मनीष तिवारी, सुशील मिश्रा, मुकेश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, धीरज तिवारी, प्रशांत तिवारी, सुशील चौबे, सूर्यमुनि तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



