Uncategorized

शारदा मंगल वाटिका में धूमधाम से मना जन्मोत्सव—

चन्दौली –

अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित माँ शारदा लॉन में भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पूरी तरह भरा रहा। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की अर्चना से हुई। समिति के पदाधिकारियों ने वैदिक ब्राह्मणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जिसके बाद विधिवत पूजन और हवन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूबा रहा तथा विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धालुओं को भगवान परशुराम के चित्र अंकित पट्टक, तिलक और यज्ञोपवीत भी वितरित किए गए। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। समिति के स्वयंसेवक पूरे समय व्यवस्था संभालते नजर आए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी वृहद स्तर पर आयोजन करने की बात कही। समारोह में समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा, उपाध्यक्ष द्वय नन्द शंकर पाठक, नारायण तिवारी, सचिव पंकज पाण्डेय, विस्तारक जीतेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी, मिडिया प्रभारी आनन्द उपाध्याय, डॉ शशिकांत मिश्र, शिवम दूबे, अशोक मिश्र, अजय मिश्र, मिथिलेश पाण्डेय, डॉ के एन पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय, जीतेन्द्र पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, रवि तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, भावेश त्रिपाठी, विनय प्रकाश तिवारी, श्रीराम द्विवेदी, नीरज तिवारी, धीरज चौबे समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button