
चन्दौली, 23 अप्रैल 2026- थाना बबुरी क्षेत्र के ग्राम भुड़कुड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई आगजनी व मारपीट की घटना में पुलिस ने 05 वांछित आरोपियों को लेवा तिराहे से गिरफ्तार किया है। घटना 22 अप्रैल की रात्रि लगभग 11 बजे की है, जब आरोपियों ने आवेदक के घर को घेरकर उसकी मड़ई में आग लगा दी और लोहे की रॉड से सिर पर जानलेवा हमला किया।
इस मामले में थाना बबुरी पर मु0अ0सं0 47/26 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/109(1)/324(5)/326(ग) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील पुत्र शंकर (40 वर्ष), अजीत पुत्र रामप्रवेश (20 वर्ष), सुजीत पुत्र रामप्रवेश (22 वर्ष), मिट्ठू उर्फ रितेश पुत्र गुपुत (24 वर्ष) और घुरे पुत्र दामोदर (55 वर्ष) सभी निवासी ग्राम भुड़कुड़ा थाना बबुरी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थाना बबुरी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।



