उत्तर प्रदेशपीडीडीयू नगररेलवे

गर्मी में रहता: यात्रियों की भीड़ संभालने को 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगीं

हाजीपुर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें डीडीयू, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, गया, धनबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इनमें उधना-समस्तीपुर, उधना-मधुबनी, उधना-मालदा टाउन, गांधीधाम-मालदा टाउन, साबरमती-आसनसोल और सुलतानपुर-दानकुनी रूट पर विशेष ट्रेनें शामिल हैं। अधिकतर ट्रेनें अप्रैल के अंतिम सप्ताह से संचालित होंगी और मई के पहले सप्ताह तक चलेंगी।

उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 24 से 30 अप्रैल के बीच विभिन्न तिथियों पर चलेगी, जो डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी। इसी तरह उधना-मधुबनी स्पेशल 26 अप्रैल को चलेगी और वापसी 27 अप्रैल को होगी।

मालदा टाउन के लिए उधना से दो अलग-अलग स्पेशल ट्रेनों (27 और 28 अप्रैल) का संचालन किया जाएगा, जबकि गांधीधाम से मालदा टाउन के बीच भी 25 अप्रैल से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। साबरमती-आसनसोल स्पेशल 29 अप्रैल से और सुलतानपुर-दानकुनी स्पेशल 24 अप्रैल से संचालित होगी।

रेलवे के इस फैसले से गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़भाड़ में भी कमी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button