डीएम साहब एक नजर इधर भी: भीभीषण गर्मी में बच्चों की सेहत पर खतरा, चंदौली में भी स्कूल समय बदलने की उठी मांग

चंदौली/दिनांक 27 अप्रैल 2026
वाराणसी में भीषण गर्मी (हीटवेव) को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की तैयारी और कक्षा 9 से 12 तक के लिए सुबह 7 बजे से 12 बजे तक की समय-सारणी लागू किए जाने के बाद अब चंदौली जनपद में भी इसी तरह के कदम उठाने की मांग तेज हो गई है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि चंदौली में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय छोटे-छोटे बच्चे तेज धूप और गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। स्कूल से लौटते समय बच्चों को लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बना हुआ है, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।
अभिभावकों ने जिलाधिकारी चंदौली से मांग की है कि जनपद की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएं और बड़े बच्चों के लिए सुबह की शिफ्ट लागू की जाए, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिल सके।
लोगों का कहना है कि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो बच्चों की सेहत पर इसका सीधा असर पड़ सकता है, इसलिए प्रशासन को तत्काल इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।
