लेखपाल पंकज यादव के पकड़े जाने के बाद,, लेखपालों पर लगेगा लगाम –


सकलडीहा -तहसील सकलडीहा अपनी मनमानी के लिए जाना जाता हैं, जहां लेखपाल इतने मनबढ़ हैं कि सरकारी जमीनों पर काबिज लोगों को सुविधा शुल्क लेकर वाजिब दिखा देते हैं,, शिकायतों का दौर तब खत्म हो जाता हैं,, जब इनका संगठन खुले आम दबंग बन गलत को सही साबित करते है। बीते कल कि घटना के बाद क्या तहसील सकलडीहा में लगाम लगेगा। पंकज यादव जो लगातार विवादों व घूस लेना अपने आदत में शुमार कर चुका था,, उसे उसके जाल में ही फंसाने का काम एंटी करप्शन के टीम ने किया। किराए पर रहने वाली जगह अपने पोषित लोगों के जरिए भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने वाले पंकज यादव को घुस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसी के साथ उनके सहयोगी जो नजदीकी बिसापुर के हैं, उन्हें भी पकड़ा गया। लेकिन सवाल यह उठता हैं,, कार्यवाही का पैमाना क्या होगा,, अन्य लेखपाल जो अपनी मनमानी जारी रखे हैं, उनमें सुधार आएगा।। लगातार अव्वल आने वाला तहसील, भ्रष्टाचार में अव्वल ही हैं। ऐसे तमाम सवाल जनता के जेहन में तैर रहा है।




