Uncategorized

15 मार्च,2025 को जनपद चंदौली में स्थानीय अवकाश घोषित

*15 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस 17 मार्च, 2025 को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस_

जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के आदेशानुसार जनपद चंदौली में दिनांक 13 व 14 मार्च, 2025 को क्रमशः होलिका दहन एवं होली के त्यौहार पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिनांक 15 मार्च, 2025 को एक दिन कार्यालय खुले रहने के पश्चात दिनांक 16 मार्च, 2025 को पुनः रविवार को सार्वजनिक अवकाश है। होलिका दहन व होली का त्यौहार के पश्चात मुख्यालय से वापस आकर दिनांक 15 मार्च, 2025 को अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य जन मानस को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किये जाने में कठिनाई उत्पन्न होगी।

अतः उक्त को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 15 मार्च, 2025 को जनपद चन्दौली में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तथा दिनांक 17 मार्च, 2025 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button