चंदौलीशिक्षा

गर्मी के मद्देनजर बदला स्कूल का समय, 1 अप्रैल से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालन

चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान प्रार्थना एवं योगाभ्यास सुबह 08:00 से 08:15 बजे तक संपन्न कराया जाएगा।

यह निर्णय उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित कर्मियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button