चित्रांश होली मिलन में सांस्कृतिक रंग, सैकड़ों की सहभागिता

वाराणसी। बरेका स्थित श्री शिव-काली-हनुमान-चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में चित्रगुप्त युवक मंडल द्वारा आयोजित चित्रांश होली मिलन समारोह 2026 उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें चित्रांश समाज के सैकड़ों लोगों ने परिवार सहित सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के पूजन, स्तुति व आरती से हुई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। अवध्या श्रीवास्तव, अन्विका श्रीवास्तव, मुकेश चंद वर्मा, अद्विका श्रीवास्तव, ऋषिका श्रीवास्तव और निशांत श्रीवास्तव ने गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ऐश्वर्या श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या को भी सराहा गया।
समारोह में समाज के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया।



