पिपरी ग्राम सभा में समस्याओं का अंबार,, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश –

सकलडीहा -तहसील सकलडीहा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस को भाकियू के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए पत्रक पर तत्काल रूप से जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। दिए गए पत्रक में खंड विकास अधिकारी को दोषी बनाया गया,, मुद्दों पर ध्यान ना होकर,, सिर्फ़ कोरम पूर्ति हैं। पिपरी ग्राम सभा के अंतर्गत कूड़ा घर, सफाई कि व्यवस्था, हैंडपंप रिबोर व मरम्मत सम्बन्धी विषयों पर खंड विकास अधिकारी को जिलाधिकारी ने जांच का निर्देश दिए,, पिपरी का एक मुद्दा जो सामाजिक मुद्दे के ध्यान आकर्षित करते दिखे,, बिना कुछ लिखे पढ़े माध्यमिक विद्यालय का संचालन हो रहा हैं,, जहां बिल्डिंग जर्जर अवस्था में हैं,, विषय वस्तु को पढ़ाने वाले ख़ुद ही उस विषय को पढ़ें नहीं,, सबसे बड़ा दुर्भाग्य मैनेजमेंट कोटे से वोह लोग भर्ती हो चुके हैं,, वोह सवालिया निशान में हैं। विकास का पहिया पिपरी ग्राम सभा में आकार धंस गया हैं,, जिसको निकालने कि जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी को दिया गया हैं।




