बेस्ट सचिव का पुरस्कार मिला संजय यादव को,, सकलडीहा ब्लॉक की नेक पहल –

सकलडीहा – जिले के नौ ब्लॉकों में एक ब्लॉक ऐसा भी जो अपने बेहतर कर्मचारियों को यूपी दिवस पर पुरस्कृत कर उनके हौंसले को लगातार बढ़ाने का कार्य करता हैं। एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय के इस पहल में खंड विकास अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख का योगदान भी सराहनीय हैं। सचिवों की संख्या जिले में 50 से भी ऊपर हैं,, लेकिन संजय यादव की कार्यशैली लगातार ग्राम पंचायत के हित व ब्लॉक के लिए बेहतर साबित होता हैं।। आज यूपी दिवस के दिन सकलडीहा ब्लॉक में अपने कर्मचारियों के बीच बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित व सराहना पत्र देने का कार्य किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के हाथों संजय यादव ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया व कहा ग्राम पंचायत में मेरे व सहयोगियों द्वारा जितना होगा उतना ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। फैमिली I’d का जहां लगातार दवाब बनता दिखा वोही संजय यादव के टीम ने सहयोगियों के द्वारा अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया। पुरस्कृत होने के बाद संजय यादव ने ब्लॉक व एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय की सराहना कि व कहा ऐसे अधिकारियों के बीच कार्य करने में बड़ी ही सुगमता होती है। ब्लॉक के कर्मचारी भी मौजूद रहे जो अपने सहयोगियों का हौंसला अफजाई करते दिखे।




