ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया युवक की मौत पर परिजनों में मचा कोहराम –


कमालपुर।अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक के चपेट में आने से 44 वर्षीय बाल मुकुंद अग्रहरि की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।मृतक के छोटे भाई चंदन अग्रहरि के तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
कमालपुर निवासी बालमकुंद अग्रहरि अपने पड़ोसी नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की के साथ सोमवार की देर शाम घर से बाइक से वाराणसी जा रहे थे।जबकि अलीनगर के सरेसर गांव के समीप देर रात ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए।तभी तेज गति से ट्रक चालक ने लापरवाही करते हुए वाहन से सिर में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया।मौके पर घायल नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।मौके पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मर्चरी में भेज दिया।परिजनों ने शव का शिनाख्त कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया।युवक को मौत पर जिला अस्पताल पर काफी भीड़ जुट गई।घर की महिलाओं व परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की मां श्यामरति का रो रोकर बुरा हाल हो गया।युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।छोटे भाई चंदन अग्रहरि व अमर दीप शामिल है।पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
युवक की मौत पर परिवार में मचा कोहराम
सड़क दुर्घटना में मृतक मुंबई में निजी विद्यालय में स्कूली बस चलाने का काम करता था।मृतक बीते 8 फरवरी को अपने पिता गोर्वधन अग्रहरि के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था।जबकि मंगलवार को युवक को मुंबई जाना था।जबकि सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।



