Uncategorized
खुले में बह रहा सीवर, गिर कर चोटिल हो रहे राहगीर _

धानापुर विकास खंड से जुड़े नेगुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बिंद समाज के लोग जहां रहते हैं, वहां की समस्या काफ़ी विकट हैं। मुख्य मार्ग में ही सीवर का पानी खुलेआम बह रहा हैं, जिसमें आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन इनकी समस्या का निदान विभाग या राजनीति स्तर से अब तक नहीं हुआ। लगभग 50 घर से ऊपर बिंद समाज के लोग इस रास्ते का प्रयोग आने जाने में करते हैं। उनके अनुसार कई दफ़ा ब्लॉक व प्रधान तक अपनी समस्या को लेकर अवगत करा चुके हैं लेकिन आज भी लोग गिर कर चोटिल हो रहे है।




