उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली
थाना साहबगंज पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर थाना शहाबगंज पुलिस ने आज एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा को मुखबिर से सूचना प्राप्त होते ही वे हमराहियों के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए वारंटी के घर दबिश देने पहुँचे, जहाँ से ग्राम डूमरी निवासी देवी शंकर पुत्र स्व. सोमारू (उम्र लगभग 42 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय परिवार न्यायालय चन्दौली से एनबीडब्ल्यू जारी था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रचलित है।


