क्राइमचंदौली

डीडीयू की गली महलों की दुकानों पर बे खौफ बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा

चंदौली/डीडीयू नगर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा चाइनीज मांझा गली-मोहल्लों की दुकानों पर बेखौफ बिक रहा है। पतली लेकिन धारदार यह डोर राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। बीते दिनों गला कटने और गंभीर रूप से घायल होने की कई घटनाएं सामने आने के बाद भी अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सकरी गलियों और रिहायशी इलाकों में स्थित दुकानों पर चाइनीज मांझा आसानी से मिल जा रहा है। उदाहरण के तौर पर डीडीयू के चतुर्भुज पुर, नई बस्ती, काली महाल आदि जगहों पर आराम से बिकते देखा जा सकता है जो लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो रहा है खासकर शाम के समय यह खतरा और बढ़ जाता है, जब सड़क और गलियों में आवाजाही अधिक रहती है। इसके चलते आमजन में भय का माहौल है।

नागरिकों का आरोप है कि संबंधित विभागों की ओर से न तो नियमित जांच हो रही है और न ही सख्त कार्रवाई। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ तत्काल अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और की जान खतरे में न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button