चंदौलीपुलिस

होली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों में पैदल गस्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

चन्दौली। होलिकोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर द्वारा थाना चन्दौली क्षेत्र में, जबकि संबंधित क्षेत्राधिकारियों द्वारा सैयदराजा व चकिया क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन फ्लैग मार्च निकाला गया।

गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से शांति, आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button