क्राइमचंदौली

NH- 19 के पास चोरी की सुपर स्प्लेंडर बरामद तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में

चन्दौली। कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। कार्रवाई श्रीमान जिलाधिकारी कार्यालय के समीप मुख्य राज्य मार्ग NH-19 पर की गई।

जानकारी के अनुसार, 02.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (UP67Q6172) बरामद की। इस दौरान मौके से तीन बाल अपचारियों को समय 16:10 बजे अभिरक्षा में लिया गया।

मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button