चंदौलीमुगलसराय समाचार

जिला बदर के आरोपी को मुगलसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार


17.11.2025
थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना मुगलसराय पुलिस ने जिलाबदर आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र स्व. रामगति निवासी हरिशंकरपुर, थाना मुगलसराय, उम्र 36 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से पकड़ा गया।

अभियुक्त को जिलाधिकारी चन्दौली द्वारा धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत 29.09.2025 से छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था, परंतु वह आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने घर पर मौजूद पाया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button