चंदौली

सम्पूर्ण समाधान दिवस में देर से पहुंचे जिलाधिकारी व कप्तान,, निस्तारण के लिए दिया निर्देश –

सकलडीहा – आज सम्पूर्ण समाधान दिवस चर्चा का विषय बनता रहा,,10 बजे से फरियादियों की सुनवाई होनी चाहिए,, जो शासन स्तर से जारी रहता हैं। लेकिन आज सकलडीहा तहसील के अंतर्गत सुबह 10 बजे नवागत तहसीलदार को छोड़ उपजिलाधिकारी, कप्तान, जिलाधिकारी सहित तमाम उच्च अधिकारी गायब मिले ,,11 बजे के उपजिलाधिकारी व 12 बजे जिलाधिकारी व कप्तान पहुंचे।। फरियादियों के 110 प्रार्थना पत्र पड़े व 10 का मौके पर निस्तारण हुआ।। आखिर निस्तारण की प्रकिया इतनी ढुल मूल क्यों हैं।। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों पर अभिलंब कार्यवाही की बात किए।। शिक्षा जगत की महिमा भी अपरंपार हैं,, भाकियू द्वारा किए गए शिकायती पत्र पर कार्यवाही गायब देख,, किसान नेताओं ने नाराजगी व्यक्त किए। किसान नेताओं ने कहा न्याय की उम्मीद अब बेइमानी हैं,, जब शिक्षा अधिकारी अधिनियम, जन सूचना अधिकारी जैसे नियम कानून भ्रष्टाचार के गोद में व अधिकारियों के ऑफिस में दम तोड़ रहा है।। डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी, सीएमओ, सीवीओ, डीपीआरओ, सिंचाई विभाग से जुड़े अधिकारी गण भी मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button