उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समय सीमा बढी


लखनऊ, 11 दिसम्बर 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) को और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराने हेतु इसकी समय-सीमा 15 दिन बढ़ा दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं का पुनः गंभीरता से सत्यापन कराया जाए और बूथ लेवल एजेंटों के सहयोग से ऐसे असंग्रहित मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करना सामूहिक जिम्मेदारी है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन को शीघ्र पूरा करने, मैपिंग कार्य में तेजी लाने तथा बीएलओ ऐप पर सभी गणना प्रपत्र सही ढंग से अपलोड करने के निर्देश दिए। जिन नागरिकों का नाम वर्ष 2025 की सूची में शामिल नहीं है और किसी भी विधानसभा सूची में दर्ज नहीं है, उनसे घोषणा पत्र सहित फार्म-6 भरवाया जाए। अब तक 8 लाख फार्म-6 भरे जा चुके हैं।

01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं से भी फार्म-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने बूथ के बीएलए के साथ तुरंत बैठक कर असंग्रहित मतदाताओं की सूची साझा करें और सत्यापन कार्य पूरा कर गणना प्रपत्रों को 100% बीएलओ ऐप पर अपलोड करें। यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर सर्चेबल मोड में उपलब्ध होगी, जहाँ मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर नाम देखा जा सकेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button