चंदौली पुलिस की करवाई: बीती रात 19 शराबियों पर हुई कड़ी कार्रवाई

दिनांक 15.11.2025
जनपद चन्दौली
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में बीती रात जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी, अराजकता, जुआ, स्टंटबाजी, छेड़खानी और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खुले में शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों पर विशेष चेकिंग की गई।
चन्दौली पुलिस न केवल कार्रवाई कर रही है, बल्कि लोगों को शराब व मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव—आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य हानि और सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव—के बारे में भी जागरूक कर रही है। पुलिस द्वारा लोगों को भविष्य में नशा न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान जनपद में लगातार जारी है।
बीती रात की कार्रवाई
बीती रात जनपद के सभी थानों द्वारा धारा 292 BNS के अंतर्गत कुल 19 शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

