चंदौलीपुलिसप्रशासनिक

75 हजार का इनामिया गौ- तस्कर असलहे संग गिरफ्तार

चंदौली

थाना इलिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 75 हजार रुपये के इनामिया अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान बनरसिया माइनर के पास पुलिस टीम ने अभियुक्त को दबोच लिया। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, 01 मिस कारतूस, एक मोबाइल फोन (विवो) व 450 रुपये नगद बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त भगवान यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी ग्राम निरंजनपुर, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (बिहार) है। उस पर थाना नौगढ़ (चंदौली) से 50 हजार रुपये व थाना रायपुर (सोनभद्र) से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सोनभद्र क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार में बिक्री करता था और तस्करी के दौरान सुरक्षा के लिए अवैध असलहा साथ रखता था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इलिया में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त के खिलाफ चंदौली व सोनभद्र के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button