उत्तर प्रदेशचंदौली

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, अभी भी नया नाम जुड़वाने का मौका

चंदौली निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इस प्रक्रिया के बाद जनपद की अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार हो गई है, जिसमें कुल 13,20,890 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 7,19,567 पुरुष, 6,01,294 महिला तथा 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के बाद यह मतदाता सूची जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी, जहां लोग अपना नाम जांच सकते हैं।

साथ ही, ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे निर्धारित प्रारूप-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों से भी मतदाता सूची में पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें और समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button