प्रशासनिक

पीड़ित परिवार से मिल सौंपा राहत चेक,, समिति ने कहा प्रशासन करे कठोर कार्यवाही –

चन्दौली – आज भगवान् परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल गजधरा गांव पहुंचा,, जहां विगत कुछ दिन पूर्व अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा कोमल तिवारी की हत्या कर दी गई थी,, कोमल तिवारी जो पहले से ही प्रशासन द्वारा पीड़ित थे,, उनकी हत्या हो जाने के बाद परिवार का भरण पोषण करने वाला भी कोई नहीं हैं।। गरीबी का आलम इस प्रकार हैं कि आज भी छत मौजूद नहीं हैं। मेहनत मजदूरी का परिवार चलाने वाले की अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा लगभग हत्या कर सड़क पर फेंक दिया गया था,, जहां ट्रामा सेंटर में इलाज़ के दौरान मृत्यु हो गयी। भगवान् परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने समिति के तरफ़ से सहयोग राशि प्रदान की व कहा जो भी आवश्यकता होगी,, समिति आप के साथ खड़ी मिलेगी। समिति सदस्य पंकज मिश्र को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी, जो भी आवश्यकता होगी,, आप समिति को अवगत कराएंगे।। समिति के संगठन विस्तारक जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कानून से कठोर कार्यवाही की मांग की, समिति सचिव पंकज पाण्डेय ने प्रशासन ऐसी कार्यवाही करे कि दुबारा ऐसी हरकत करने वाले सोचे, अनूप तिवारी कोषाध्यक्ष के द्वारा हरसंभव मदद व परिवार के सुरक्षा की बात कही, राहुल तिवारी ने पीड़ित के लिए न्याय की बात कही, समिति से अमरेश तिवारी, सुशील पाण्डेय, शशि मिश्र जी सहित अन्य ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button