भाकियू टिकैत ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ़ दिया पत्रक, कहा कर रही मनमानी _

भाकियू के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी के खिलाफ़ जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे को ज्ञापन दिया व बताया कि लगातार शिकायत होने के वावजूद कार्यवाही का ना करना व मिलने जाने पर दरवाजा बंद कर मिलने से मना कर देना, एक महिला अधिकारी होने के कारण अपनी मनमानी खूब करती दिख रही हैं। पिपरी, मधुबन, बर्थरा, इटवा, बलारपुर, सकलडीहा में आंगनवाड़ी सेंटर व मौजूदा विभागीय द्वारा संचालित कार्यक्रमों को लगातार भ्रष्टाचार में लिप्तता की शिकायत होने के वावजूद कार्यवाही का ना होना काफ़ी दुःख दाई साबित हो रहा हैं। जिलाधिकारी ने तुरंत जांच हेतू पत्रक को सम्बन्धित विभाग को सौंपा व संबंधित सेंटरों कि जांच व कार्यवाही के लिए कहा हैं।



