19 अप्रैल को मां शारदा मंगल वाटिका में होगा भव्य आयोजन, समिति तैयारियों में जुटी—घर-घर जाकर दिया जा रहा निमंत्रण–

चंदौली। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। 19 अप्रैल को चंदौली सदर स्थित मां शारदा मंगल वाटिका में भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों में भगवान परशुराम सेवा समिति पूरी तरह से जुटी हुई है।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार इस वर्ष जन्मोत्सव को विशेष और भव्य रूप देने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
वहीं समिति के सभी सक्रिय सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में समाज के बीच पहुंचकर भेट-मुलाकात कर रहे हैं और लोगों से जन्मोत्सव में शामिल होने का निवेदन कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि 19 अप्रैल को अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।



