उत्तर प्रदेशचंदौलीधार्मिक

अक्षय तृतीया पर परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ा जन सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

चंदौली। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित माँ शारदा लॉन में भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए, वहीं दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर खचाखच भरा रहा।

समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की अर्चना से हुई। इसके बाद वैदिक ब्राह्मणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और विधिवत पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा तथा विश्व कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई और भगवान परशुराम को पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान परशुराम के चित्र अंकित पट्टक, तिलक और यज्ञोपवीत वितरित किए गए। भजन संध्या में कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक चले आयोजन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे।

आयोजन स्थल पर पेयजल और प्रसाद की समुचित व्यवस्था रही। समिति के स्वयंसेवक पूरे समय व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में सत्यमूर्ति ओझा, नन्द शंकर पाठक, नारायण तिवारी, पंकज पाण्डेय, जीतेन्द्र तिवारी, अनूप तिवारी, आनन्द उपाध्याय, शशिकांत मिश्र, शिवम दूबे, अशोक मिश्र, अजय मिश्र, मिथिलेश पाण्डेय, के एन पाण्डेय, संजय पाण्डेय, जीतेन्द्र पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, रवि तिवारी, अनिल पाण्डेय, भावेश त्रिपाठी, विनय प्रकाश तिवारी, श्रीराम द्विवेदी, नीरज तिवारी, धीरज चौबे समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी वृहद स्तर पर आयोजन करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button