चंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर शख्ती, आपूर्ति टीम ने व्यापारियों को दी चेतावनी

मुगलसराय क्षेत्र में आपूर्ति विभाग की टीम ने अभियान चलाकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्ती दिखाई। जांच के दौरान रेस्टोरेंट, खोवा मंडी और ठेला संचालकों सहित कई दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें।

टीम ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी व्यापारियों से अपील की गई कि वे केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही प्रयोग करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।



