चंदौलीपुलिसप्रशासनिक

जनपद में 21 निरीक्षक- उप निरीक्षकों का तबादला, कई थानों में व्यापक फेर बदल

जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा दो अलग-अलग आदेश जारी कर निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर पर कुल 21 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

संयुक्त आदेश के तहत सुरेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, प्रमोद कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ़, बिंदेश्वर पाण्डेय को जन सम्पर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अशोक कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष सैयदराजा, अतुल कुमार को वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चन्दन राय को थानाध्यक्ष इलिया, अरुण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बलुआ, राजीव मल्ल को थानाध्यक्ष कंदवा तथा प्रियंका सिंह को थानाध्यक्ष शाहबगंज नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में राम सिंह को थाना शाहबगंज, राकेश कुमार राय को थाना इलिया, रामभवन यादव को न्यायालय सुरक्षा, मार्कण्डेय सिंह को चौकी प्रभारी धरौली थाना सैयदराजा, जय करन सरोज को चौकी कमालपुर थाना धीना, राम सेवक यादव को थाना अलीनगर, सुनील कुमार को थाना सैयदराजा, राजेन्द्र प्रसाद को थाना सकलडीहा, सूरज को चौकी औद्योगिकनगर थाना मुगलसराय, अजय कुमार शर्मा को चौकी डेढ़ावल थाना सकलडीहा, अभिमन्यु राय को थाना सकलडीहा तथा संजय कुमार सिंह को थाना मुगलसराय में तैनात किया गया है।

सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यापक फेरबदल को जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button