चंदौलीप्रशासनिक

रामनवमी अवकाश में बदलाव, 26 को खुलेगें न्यायालय 27 को रहेंगे बंद

चंदौली जनपद न्यायाधीश कार्यालय चंदौली द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश संख्या 112/2026 के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने वर्ष 2026 के कैलेंडर में घोषित रामनवमी अवकाश में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 26 मार्च 2026 (बृहस्पतिवार) को निर्धारित था, जिसे अब परिवर्तित कर 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) कर दिया गया है।

उच्च न्यायालय से प्राप्त पत्र के अनुपालन में 26 मार्च 2026 (बृहस्पतिवार) को जनपद मुख्यालय चंदौली के सभी न्यायालय एवं कार्यालय, मुगलसराय स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प.म.रे.) का न्यायालय व कार्यालय तथा तहसील चकिया स्थित दोनों वाह्य न्यायालय एवं कार्यालय न्यायिक कार्य हेतु खुले रहेंगे।

वहीं 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रामनवमी के अवसर पर उपरोक्त सभी न्यायालय एवं कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वादों में 26 मार्च 2026 की तिथि नियत करें।

आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है तथा सूचनापट्ट पर चस्पा कराने और समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button